केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना

हमारा परिचय

उद्भव

हिंदी शिक्षण योजना

·         सन 1952 में हिंदीतर भाषी अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान दिलवाने के लिए तत्‍कालीन शिक्षा मंत्रालय के अधीन हिंदी शिक्षण योजना आरंभ की गई।

·         सन 1955 में हिंदी शिक्षण योजना को गृह मंत्रालय के अधीन कर दिया गया।

·         सन 1960 में हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिंदी भाषा, हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया।

·         सन 1974 से केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों तथा उसके संबद्ध व अधीनस्‍थ कार्यालयों के कर्मचारियों के अतिरिक्‍त केंद्रीय सरकार के स्‍वामित्‍व अथवा नियंत्रणाधीन निगमों, निकायों, कंपनियों, उपक्रमों, बैंकों आदि के कर्मचारियों के लिए भी हिंदी, हिंदी टंकण तथा आशुलिपि का प्रशिक्षण प्राप्‍त करना अनिवार्य कर दिया गया

·         सन 1975 में गृह मंत्रालय के अंतर्गत राजभाषा विभाग की स्थापना हुई और हिंदी शिक्षण योजना को राजभाषा विभाग के अधीन कर दिया गया ।

·         हिंदी शिक्षण योजना के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै एवं गुवाहाटी में पाँच क्षेत्रीय कार्यालय हैं ।

·         प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णकालिक केंद्रों के साथ-साथ अंशकालिक केंद्रों पर भी संचालित किए जा रहे हैं।

संस्थान एवं उपसंस्थान  

·         नए भर्ती अधिकारियों/कर्मचारियों को सरकारी सेवा में आते ही हिंदी भाषा/ हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर)/ हिंदी आशुलिपि का सेवाकालीन गहन प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से सन 1985 में नई दिल्ली में केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई ।

·         वर्ष 1988 में मुंबई, कोलकाता एवं बेंगलुरु में तीन उप संस्थानों की स्थापना की गई ।

·         वर्ष 1990 में चेन्नै और हैदराबाद में दो और उप संस्थानों की स्थापना की गई ।

विज़न

·         केंद्र सरकार तथा इसके नियंत्रणाधीन उपक्रमों, निगमों, निकायों तथा राष्‍ट्रीयकृत बैंकों आदि के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी भाषा, हिंदी टंकण (मैनुअल)/हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर) तथा हिंदी आशुलिपि में दक्षता प्रदान करना, जिससे संविधान के प्रावधानों के अनुपालन में सभी शासकीय कार्य राजभाषा हिंदी में निष्‍पादित किए जा सकें।

मिशन

·        केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना का मिशन है कि वर्ष 2015 तक केंद्र सरकार एवं भारत सरकार के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, निकायों, निगमों एवं बैंकों के सभी हिंदीतर भाषी अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान प्रदान किया जा सके।

·        साथ ही अवर श्रेणी लिपिकों/टंककों, डाक सहायकों, कार्यालय सहायकों, दूर संचार सहायकों, कर सहायकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों और आशुलिपिकों को हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर) एवं हिंदी आशुलिपि का प्रशिक्षण देना, जिससे वे राजभाषा हिंदी में कार्य करने में दक्षता हासिल कर सकें।

अभिदेश (Mandate)

·         सरकार की राजभाषा नीति के सुचारु रुप से कार्यान्‍वयन के लिए संघ सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय सरकार के उपक्रमों, उद्यमों तथा नियंत्रणाधीन बैंकों आदि के कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषा, हिंदी टंकण (मैनुअल)/हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर) और हिंदी आशुलिपि के प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था करना।

·         केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा में शामिल अधिकारियों एवं अनुवादकों के लिए पुनश्‍चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की व्‍यवस्‍था करना।

·         प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण की अत्‍याधुनिक तकनीकों आदि की जानकारी कराने के लिए हिंदी शिक्षण योजना के अधिकारियों और प्राध्‍यापकों को तथा मंत्रालयों/विभागों के प्रशिक्षण संस्‍थानों के प्रशिक्षकों को राजभाषा नीति के साथ-साथ हिंदी भाषा में प्रशिक्षित करना।

·       राजभाषा विभाग द्वारा सी-डैक के सहयोग से विकसित करवाए गए हिंदी के विभिन्‍न आई टी सॉफ्टवेयर्स का प्रचार-प्रसार एवं अभ्‍यास करवाना।

·         संघ सरकार के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए, जो हिंदी में कार्य करने में झिझक महसूस कर रहे हैं, 5 कार्य दिवसीय हिंदी कार्यशालाएं चलाना।

·      हिंदीतर भाषी कर्मचारियों के हिंदी ज्ञान को प्रभावी बनाने के लिए भिन्‍नभिन्‍न प्रयोगशालाएं खोलना, जिनमें लिंग्‍वाफोन रिकार्ड तथा अन्‍य हिंदी शिक्षण के दृश्‍यश्रव्‍य उपकरणों तथा कंप्‍यूटरों की व्‍यवस्‍था करना। इसके अतिरि‍क्‍त चार्टों, पोस्‍टरों, लघु-चित्रों आदि की सहायता से हिंदी में दिए जा रहे प्रशिक्षण को रोचक और ग्राह्य बनाना।

·         उच्‍च अधिकारियों तथा उप सचिव, निदेशक आदि को राजभाषा नीति और सांविधिक व्‍यवस्‍था आदि की अद्यतन जानकारी कराना।

·         भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों में गठित राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के अध्‍यक्षों की, जो संयुक्‍त सचिव स्‍तर के होते हैं, संगोष्ठियां आयोजित करना।

·        नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति के अध्‍यक्षों के लिए दो-दो, तीन-तीन दिन के सेमिनार आयोजित करना।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रकार

देश भर में चार प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं :-

1.      कार्यालय समय में पूर्णकालिक एवं अंशकालिक केंद्रों के माध्‍यम से दीर्घकालीन प्रशिक्षण ।

2.    हिंदी भाषा, हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर) और हिंदी आशुलिपि का गहन पूर्ण कार्यदिवसीय प्रशिक्षण ।

3.    पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से हिंदी भाषा एवं हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर) का प्रशिक्षण ।

4.     इंटरनेट के माध्यम से वेब पर लीला प्रबोध, लीला प्रवीण एवं लीला प्राज्ञ पाठ्यक्रमों का स्वयं शिक्षण।

विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम. कार्यक्रम एवं उनकी अवधि

पाठ्यक्रम/कार्यक्रम

हिंदी शिक्षण योजना

 (दीर्घकालीन प्रशिक्षण)

केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/उप संस्थान

(गहन प्रशिक्षण)

पत्राचार पाठ्यक्रम

प्रबोध

अवधि-5 माह (एकांतर दिवस दो घंटे/प्रतिदिन  एक घंटा)

सत्र :- वर्ष में दो ।

अवधि -25 पूर्ण कार्यदिवस

 

सत्र :- वर्ष में तीन ।

अवधि -1 वर्ष

प्रबोध

प्रवीण

अवधि-5 माह (एकांतर दिवस दो घंटे/प्रतिदिन एक घंटा)

सत्र :- वर्ष में दो ।

अवधि -20 पूर्ण कार्यदिवस

 

सत्र :- वर्ष में तीन ।

अवधि -1 वर्ष

प्रवीण

प्राज्ञ

अवधि-5 माह (एकांतर दिवस दो घंटे /प्रतिदिन एक घंटा)

सत्र :- वर्ष में दो ।

अवधि -15 पूर्ण कार्यदिवस

 

सत्र :- वर्ष में तीन ।

अवधि -1 वर्ष

प्राज्ञ

हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर)

अवधि-6 माह (प्रतिदिन एक घंटा)

सत्र:- वर्ष में दो ।

अवधि -40 पूर्ण कार्यदिवस

सत्र :- वर्ष में पाँच

अवधि-6 माह

हिंदी टंकण

सत्र:- वर्ष में दो

हिंदी आशुलिपि

अवधि- 1 वर्ष (प्रतिदिन एक घंटा)

सत्र:- वर्ष में एक ।

अवधि- 80 पूर्ण कार्यदिवस

सत्र :- वर्ष में दो ।

 

----------------------

अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

हिंदी कार्यशालाएँ

अवधि 5 पूर्ण कार्यदिवस

अभिमुखीकरण कार्यक्रम

अवधि 5 पूर्ण कार्यदिवस

पुनश्चर्या कार्यक्रम

अवधि 5 पूर्ण कार्यदिवस

प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

अवधि 5 पूर्ण कार्यदिवस

 

परीक्षाएँ एवं परीक्षा परिणाम

·         हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिंदी भाषा के जनवरी-मई सत्र की परीक्षाएँ प्रतिवर्ष मई के तीसरे/चौथे सप्ताह में तथा जुलाई-नवंबर सत्र की परीक्षाएँ नवंबर के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं ।

·         टंकण/आशुलिपि की फरवरी-जुलाई सत्र की परीक्षाएँ जुलाई के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं तथा अगस्त-जनवरी सत्र की परीक्षाएँ जनवरी के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित की जाती हैं ।

·         केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/उप संस्थानों के अंतर्गत आयोजित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ पूरा साल नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं ।

·         परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सामान्यत: एक महीने के भीतर परीक्षा परिणाम राजभाषा विभाग की वेबसाइट www.rajbhasha.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं ।

·         हिंदी भाषा के जिन गहन प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं उनका परीक्षा परिणाम उसी दिन शाम तक घोषित कर दिया जाता है और तत्काल इसकी सूचना उप निदेशक (परीक्षा) द्वारा संबंधित केंद्रों को ई-मेल से भेज दी जाती है ।

 

परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन

·        केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना की हिंदी भाषा, हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब्‍द संसाधन (कंप्‍यूटर))  एवं हिंदी  आशुलिपि की परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने पर केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को विहित शर्तें पूरी करने पर नकद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं इसके अतिरिक्त वे नियमानुसार वैयक्तिक वेतन पाने के हकदार भी होते हैं।

उपलब्धियाँ

·        केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान एवं हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत 30 जून, 2010 तक विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित अधिकारियों/कर्मचारियों की संख्‍या निम्‍नलिखित है :- 

पाठ्यक्रम का नाम   

प्रशिक्षित अधिकारियों/कर्मचारियों की संख्‍या

हिंदी भाषा

14,35,503

हिंदी टंकण

1,50,572

हिंदी आशुलिपि

28,781

हिंदी कार्यशालाएँ

21,598

अन्य अल्प-कालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

3,942

कुल योग

16,40,396

·         30 सितंबर, 2010 को हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत संचालित पूर्णकालिक एवं अंशकालिक प्रशिक्षण केंद्रों का विवरण निम्‍न प्रकार है  :-

 

क्रम संख्‍या    

क्षेत्र   

हिंदी भाषा के प्रशिक्षण केंद्र

हिंदी टंकण (मैनुअल)/ हिंदी शब् संसाधन (कंप्यूटर)/हिंदी आशुलिपि)

पूर्ण-

कालिक 

अंश-

कालिक 

योग    

पूर्ण-

कालिक

अंश-

कालिक

योग

1.

मध्‍योत्‍तर

07

--

07

08

02

10

2.

दक्षिण

44

01

45

05

02

07

3.

पूर्व

26

03

29

02

03

05

4.

पश्चिम

21

--

21

04

05

09

5.

पूर्वोत्‍तर

11

01

12

01

01

02

योग

109

05

114

20

13

33

·    केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा हिंदी शब्द संसाधन' पुस्‍तक तैयार की गई, जिसे पढ़कर कोई भी व्‍यक्ति कंप्‍यूटर पर हिंदी में काम करना आरंभ कर सकता है। दिनांक 12-04-2010 को माननीय गृह राज्‍य मंत्री श्री अजय माकन जी ने इस पुस्‍तक का विमोचन किया। इस पुस्‍तक को सर्वसाधारण के लिए वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध कराया गया है।

·     सी डैक ने राजभाषा विभाग की वैबसाइट पर भाषा प्रशिक्षण पर आधारित लीला सॉफ्टवेयर को अंग्रेजी के अलावा 14 अन्‍य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्‍ध करा दिया है।

·     हिंदी भाषा के 16 प्रशिक्षण केंद्रों पर कंप्‍यूटर के माध्‍यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

·     नई दिल्‍ली, चेन्‍नै, मुबंई और बेगलुरू के एक-एक केंद्र पर जून-जुलाई, 2009 तथा 2010 में प्रबोध, प्रवीण और प्राज्ञ की ऑनलाइन परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।

·     केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान द्वारा संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन-7 की स्‍वीकृत सिफारिश संख्‍या- 16.7 (क) पर राष्‍ट्रपति के आदेशों के अनुपालन में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को हिंदी में प्रवीणता दिलवाने के उद्देश्‍य से ‘’प्रांजल पाठ्यक्रम’’ तैयार कर राजभाषा विभाग को अनुमोदनार्थ भेजा जा चुका है।

·     केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान द्वारा नवीन प्रवीण पाठ्यक्रम के आधार पर पत्राचार पाठ्यक्रम की किटों एवं उत्‍तरपत्रों का निर्माण किया जा चुका है।

·     केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान द्वारा नव निर्मित प्राज्ञ पाठ्यक्रम मार्च, 2010 से गहन प्रशिक्षण में एवं जुलाई, 2010 से हिंदी शिक्षण योजना के सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर लागू कर दिया गया है।

·     राजभाषा विभाग की वेबसाइट पर ही केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान के नए प्रशिक्षण सत्रों को प्रारंभ करने संबंधी परिपत्र, महत्‍वपूर्ण आदेशों, परीक्षा परिणामों आदि को वेबसाइट पर उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

भावी योजनाएं

·         केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान के लिए intranet बनाने का कार्य NIC के माध्‍यम से करवाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ई-मेल आई-डी बनाई गई है तथा उनके प्रोफाइल भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे सभी शासकीय कार्य इंटरानेट के माध्‍यम से किए जा सकें।

·    केंद्र सरकार एवं इसके नियंत्रणाधीन सभी कार्यालयों/विभागों/उपक्रमों/निगमों/निकायों/राष्‍ट्रीयकृत बैंकों आदि में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान प्रदान कराने के साथ-साथ उन्‍हें उनके कार्यालयीन कार्य में हिंदी की दक्षता एवं कौशल प्रदान कराना।

·         प्रांजल पाठ्यक्रम केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान द्वारा संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन 7 की सिफारिश सं0 16.7 (क) के अनुपालन में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हिंदी में प्रवीणता दिलवाने के उद्देश्‍य से प्रांजल पाठ्यक्रम को लागू करना।

·         हिंदी भाषा के सभी प्रशिक्षण केंद्रों को कंप्‍यूटर एवं इंटरनेट आदि सुविधाओं से लैस करने के पश्‍चात् इन केंद्रों पर भी ऑनलाइन प्रशिक्ष्‍ाण एवं ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करवाना।

·         भविष्‍य में केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्‍थान/हिंदी शिक्षण योजना के परीक्षा स्‍कंध द्वारा सी-डैक, पुणे से ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के हस्‍तांतरण के बाद ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन स्‍वतंत्र रूप से किया जाना।

 

केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना के अधिकारियों के नाम व कार्यालयों के पते

केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, 7वां तल, पर्यावरण भवन, सी.जी.ओ. काम्पलैक्स,

लोदी रोड, नई दिल्ली-110003

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम   

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

1

श्रीमती मोहिनी हिंगोरानी,

निदेशक

011-24361852

फैक्स -

011- 24361852

dirchti-dol@nic.in

3

श्री शिव पाल सिंह नेगी,

प्रशासनिक अधिकारी

011-24365089 (टेलीफेक्‍स)   011-24364201

011-24364119

sps.negi@nic.in

4

श्री टीकाराम कश्यप,  

उप निदेशक(टंकण पत्राचार)

 

011-23018196

011-23018740

फैक्स-

011-23793521

ddtc-chti-dol@nic.in

5

श्री नरेन्द्र कुमार प्रसाद, सहायक निदेशक (टंकण/आशुलिपि)

011-24366821

011-24364201

011-24364119

narenderk.prasad@nic.in

6

श्री भूपिंदर सिंह,

सहायक निदेशक(मुख्यालय)

011-24368158

011-24364201

011-24364119

 

7

श्रीमती तनूजा सचदेव, सहायक निदेशक (भाषा)

011-24368158

011-24364201

011-24364119

 

8

श्रीमती स्नेह लता,  सहायक निदेशक (भाषा)

011-24368158

011-24364201

011-24364119

 

9

श्री आर.एन.रॉय, लेखाधिकारी

 

011-24366821

011-24364201

011-24364119

 

       

 

हिंदी शिक्षण योजना (मध्योत्तर)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, लेवल-6, ईस्ट ब्लॉक-7, सेक्टर-1,

आर.के.पुरम,  नई दिल्ली-110066

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

 

1

श्री राम मिलन व्यास,

उप निदेशक

011-26175246

फैक्स

011-26191572

ddhts-nc-dol@nic.in

 

2

श्री रामजी मल,   उप निदेशक (टंकण/आशुलिपि)

011-26173775

ddts-hts-nc-dol@nic.in

 


 

 हिंदी शिक्षण योजना (पश्चिम)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, केंद्रीय सदन, सी-विंग, छठा तल,

सेक्टर-10, सी.बी.डी, बेलापुर,  नवीं मुंबई-400614

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

1-

श्री राजेंद्र सिंह,    उप निदेशक

 

9522-27572705

9522-27572706

फैक्स -

9522-27565417

ddts-west-dol@nic.in

 

हिंदी शिक्षण योजना (पूर्व)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, 234/4, निजाम पैलेस परिसर,  18वां तल,

आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड,कोलकाता -700020

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

5

श्री राम नारायण सरोज, उप निदेशक

033-22870793

फैक्स-033-22874053

ddhts-east-dol@nic.i

 

हिंदी शिक्षण योजना (दक्षिण)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,   ई विंग, सी ब्लाक, राजाजी भवन, द्वितीय तल, बेसन्ट नगर, चेन्नै-600090

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

6

श्री नवनाथ कांबले, उप निदेशक

044-24919096

फैक्स -044-24915466

ddhts-south-dol@nic.in

 

हिंदी शिक्षण योजना (पूर्वोत्तर)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, एन.एफ. रेलवे मुख्यालय परिसर,

मालीगांव, गुवाहाटी-781011

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

7

श्री एस.एल.एस.पूर्ति उप निदेशक

0361-2675661

फैक्स -0361-2676879

ddhts-ne-dol@nic.in

 

हिंदी शिक्षण योजना (परीक्षा)

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, लेवल-6, ईस्ट ब्लॉक-7, सेक्टर-1,

आर.के.पुरम, नई दिल्ली-110066

क्रम सं०

अधिकारी का नाम व पदनाम 

दूरभाष/

फैक्स

ई-मेल आई डी

1.

श्री पृथ्वी सिंह,    उप निदेशक

011-26175176

फैक्स -011-26162093

ddhts-exam-dol@nic.in